Apple Humanoid: टेक दिग्गज एप्पल स्मार्ट होम इकोसिस्टम के लिए ह्यूमनॉइड और नॉन-ह्यूमनॉइड रोबोट पर काम कर रहा है. मशहूर एप्पल विश्लेषक मिंग-ची कुओ के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट फिलहाल प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट चरण में है, यानी बाजार में लॉन्च करने से पहले कंपनी आंतरिक रूप से कई परीक्षण करेगी.
हाल ही में, एप्पल ने अपनी वेबसाइट पर एक रिसर्च पेपर जारी किया, जिसमें “EMOTION” नामक एक नया फ्रेमवर्क पेश किया गया है. इस तकनीक से ह्यूमनॉइड रोबोट इंसानों की तरह चेहरे के हावभाव, इशारे और बॉडी मूवमेंट को समझने और दोहराने में सक्षम होंगे.
कुओ के अनुसार, एप्पल इस प्रोजेक्ट में रोबोट के फिजिकल डिजाइन की बजाय उनकी परसेप्शन बिल्डिंग, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर अधिक ध्यान दे सकता है. कंपनी ने अपने रिसर्च पेपर में “नॉन-एंथ्रोपोमोर्फिक” शब्द का उपयोग किया है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह ऐसे रोबोट भी बना सकता है जो इंसानों की तरह न दिखें.
एप्पल अपने ह्यूमनॉइड रोबोट्स को और अधिक उन्नत बनाने के लिए LLM-बेस्ड जनरेटिव एक्सप्रेसिव मोशन सीक्वेंस पर काम कर रहा है. इसके लिए Vision Pro हेडसेट का उपयोग करके डेटा एकत्र किया गया है, ताकि रोबोट्स को इंसानी प्रतिक्रियाओं के अनुसार प्रशिक्षित किया जा सके.
Apple Humanoid: कुओ का अनुमान है कि मौजूदा डेवलपमेंट और प्रोडक्शन साइकल को देखते हुए, एप्पल अपने ह्यूमनॉइड और नॉन-ह्यूमनॉइड रोबोट्स को 2028 तक बड़े पैमाने पर उत्पादन में ला सकता है. हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए इसे स्थगित या रद्द किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.
- Hero Xtreme 160R 4V Launch: दिवाली से पहले हीरो का भारतीयों को तोहफा! एडवांस फीचर्स वाली धांसू बाइक की लॉन्च
- धान खरीदी में 17.63 करोड़ की गड़बड़: उपार्जन केंद्रों से संग्रहण केंद्रों तक धान की कमी, अब सूखत बताकर भरपाई की तैयारी
- सिर्फ इंसान नहीं, हाथी भी मनाते हैं मातम! शहडोल की घटना ने खोली वन्यजीवों की संवेदनाओं की परत, DFO ने कही ये बात
- Hemant Soren News: मां के दश कर्म पर भावुक हुए हेमंत सोरेन, बोले- सुख के दिन आए तो मां-बाबा चले गए
- लखनऊ में ‘भारत विरोधी दशानन रावण’ के पोस्टर, राहुल-अखिलेश समेत कई चेहरे शामिल

