भिवानी/रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की तरफ से 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बोर्ड ने हाल ही में 12 और 14 मई को बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया था। अब जो छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए हैं। उनके लिए बोर्ड जुलाई 2026 में होने वाली कंपार्टमेंट और सुधार परीक्षा (EIOP) के लिए 20 मई से ऑनलाइन फॉर्म शुरू करने जा रहा है।
20 मई से खुल जाएगा पोर्टल, बिना लेट फीस के इस तारीख तक मौका
हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष का कहना है कि, जो भी छात्र कंपार्टमेंट, अन्य विषय या नंबर सुधारने के लिए परीक्षा देना चाहते हैं, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। बिना किसी लेट फीस के आवेदन करने की तारीख 20 मई से 28 मई तक तय की गई है। इस दौरान छात्रों को केवल 1000 रुपए का सामान्य शुल्क देना होगा।
लेट हुए तो लगेगा भारी जुर्माना, देखें पूरा शेड्यूल
अगर आप 28 मई तक फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो आपको जुर्माना देना होगा। बोर्ड ने लेट फीस का शेड्यूल कुछ इस तरह तय किया है। 29 मई से 2 जून तक: ₹100 लेट फीस के साथ फॉर्म भर सकेंगे। 3 जून से 7 जून तक: ₹300 लेट फीस चुकानी होगी। 8 जून से 11 जून तक: सीधे ₹1000 की भारी लेट फीस देनी पड़ेगी। बोर्ड अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि 11 जून के बाद किसी भी हाल में कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
फॉर्म भरने में आए दिक्कत, तो यहां करें फोन
बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अगर फॉर्म भरते समय कोई परेशानी आता है, तो छात्र तुरंत फोन नंबर 01664-254300 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल आईडी [email protected] और [email protected] पर भी अपनी समस्या भेज सकते हैं। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें।

