Dharm Desk – कुछ लोग रोज तिलक लगाकर घर से निकलते है। लेकिन क्या, आपने कभी सोचा है कि अगर हर दिन के अनुसार, अलग तिलक लगाया जाए तो उसका असर कई गुना बढ़ सकता है? धर्म और ज्योतिष में यह माना जाता है कि सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग ग्रह और देवता से जुड़े होते हैं, और उसी के अनुरूप तिलक लगाने से जीवन में शांति, सफलता, धन और सकरात्मक ऊर्जा का संतुलन बनने लगता है। यही कारण है कि पुराने समय में लोग दिन देखकर ही तिलक लगाते थे।

सोमवार: मन को ठंडक देने वाला तिलक

    यह दिन भगवान शिव का होता है । इस दिन सफेद चंदन या भस्म का तिलक लगाने से मानसिक तनाव कम होता है, और मन शांत रहता है।

    मंगलवार: हिम्मत और ऊर्जा बढ़ाने वाला दिन

      हनुमानजी के इस दिन लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना शुभ माना जाता है । इससे आत्म विश्वास और कार्यशक्ति बढ़ती है।

      बुधवार: तेज दिमाग के लिए खास तिलक

      गणेशजी से जुड़े इस दिन सूखा सिंदूर (बिना तेल) लगाने से बुद्धि, और निर्णय क्षमता मजबूत होती है।

      गुरुवार: भाग्य और धन को मज बूत करने वाला तिलक

      बृहस्पति के दिन हल्दी, केसर या पीले चंदन का तिलक लगाने से सकारात्मकता बढ़ती है, और आर्थिक परेशानियों में राहत मिलती है।

      शुक्रवार: सुख-समृद्धि का आकर्षण

      मां लक्ष्मीजी के इस दिन लाल चंदन या कुम-कुम का तिलक लगाने से घर में खुशहाली और वैभव आता है ।

      शनिवार: बाधाओं से बचाने वाला तिलक

        शनिदेव के दिन भस्म, काला तिल या सरसों के तेल में मिला काजल का तिलक लगाना लाभ कारी जाता है। यह नकारात्मक प्रभावों से रक्षा करता है ।

        रविवार: मान-सम्मान और तेज बढ़ाने का उपाय

          सूर्य देव के दिन रोली या लाल चंदन का तिलक लगाने से आत्म बल, प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है।