पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज पी.एस.पी.सी.एल. के नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान संबोधन करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि युवाओं को ये नौकरियां बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी पर किसी भी सरकार ने युवाओं के बारे में कुछ नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि उन्हें आज इस बात की खुशी है कि 300 से ज्यादा चूल्हे आज जलेंगे।
उन्होंने कहा कि पौने 3 वर्षों में 50 हजार के करीब नौकरियां बिना सिफारिश और रिश्वत के दे चुके हैं। सी.एम. मान ने कहा कि उन्हें दुख होता था कि पंजाब के युवक अपनी धरती छोड़ कर क्यों भाग रहे हैं। यहां गांव के गांव खाली हो गए हैं लेकिन अब युवाओं को यहां ही नौकरियां मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगले पंजाब के रंग धीरे-धीरे वापिस आने लग गए हैं।

लोगों से उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है जो आसानी से कहीं नहीं मिलता। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि पहले नेता जीत कर घरों में बंद हो जाते थे और जनता के बीच नहीं आते थे। उन्हें लोगों की कोई चिंता नहीं थी। उन्होंने नवनियुक्त उम्मीदवारों का पंजाब सरकार में स्वागत किया और ड्यूटी तनदेही से निभाने के लिए कहा।
- Bihar Top News 04 april 2026: पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर, शराब यमराज बनकर ले रही जान, मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री के समधी के घर फायरिंग, आरक्षक को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- CG NEWS: तेज आंधी-तूफान से नेशनल हाईवे-353 पर गिरे तीन दर्जन से अधिक पेड़, यातायात हुआ बाधित, देखें VIDEO
- भाजपा की भ्रष्ट, जुमलाई, बेईमान सरकार निश्चित जाएगी, फिर… अखिलेश यादव का हमला, PDA के युवाओं को खास मैसेज देते हुए कही बड़ी बात
- EXCLUSIVE: ‘हनुमान जी महाराज, इंद्र देव को दंड दें…’, यहां बारिश-ओलावृष्टि पर वायरल हुआ अनोखा शिकायत पत्र
- IIM Raipur के 15वें दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर हुए शामिल, छात्रों से कहा- वैश्विक सोच के साथ अपने कौशल का करें उपयोग
