पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज पी.एस.पी.सी.एल. के नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इस दौरान संबोधन करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि युवाओं को ये नौकरियां बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी पर किसी भी सरकार ने युवाओं के बारे में कुछ नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि उन्हें आज इस बात की खुशी है कि 300 से ज्यादा चूल्हे आज जलेंगे।
उन्होंने कहा कि पौने 3 वर्षों में 50 हजार के करीब नौकरियां बिना सिफारिश और रिश्वत के दे चुके हैं। सी.एम. मान ने कहा कि उन्हें दुख होता था कि पंजाब के युवक अपनी धरती छोड़ कर क्यों भाग रहे हैं। यहां गांव के गांव खाली हो गए हैं लेकिन अब युवाओं को यहां ही नौकरियां मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगले पंजाब के रंग धीरे-धीरे वापिस आने लग गए हैं।

लोगों से उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है जो आसानी से कहीं नहीं मिलता। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि पहले नेता जीत कर घरों में बंद हो जाते थे और जनता के बीच नहीं आते थे। उन्हें लोगों की कोई चिंता नहीं थी। उन्होंने नवनियुक्त उम्मीदवारों का पंजाब सरकार में स्वागत किया और ड्यूटी तनदेही से निभाने के लिए कहा।
- नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने ली अफसरों की बैठक, कहा – हर 15 दिनों में निर्माण कार्यों का करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही
- सरकार का बड़ा एक्शन: BAT-BMS समेत 7 चीनी ऐप्स हटाने के निर्देश, ई-रिक्शा को बंद करने के लिए हो रहा था इस्तेमाल
- हांसी के सैनियान मोहल्ला में बिजली गुल होने से फूटा लोगों का गुस्सा, SDO कार्यालय का किया घेराव
- पंजाब कांग्रेस में बगावत तेज: चन्नी के घर बैठक के बाद हाईकमान से बातचीत के लिए समिति गठित
- हांसी में बिजली गुल होने पर फूटा जनता का गुस्सा: दफ्तर पहुंचे लोग, सवाल पूछते ही भागे SDO
