Business Desk – 16 April Bank Holiday : अगर आप कल 16 अप्रैल किसी भी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने प्लान को पक्का करने से पहले अपने शहर के लिए बैंक छुट्टियों का शेड्यूल जरूर देख लें. यह ध्यान रखना जरूरी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक छुट्टियों की एक लिस्ट पहले से ही जारी कर देता है.

इस लिस्ट में बताया जाता है कि अलग-अलग शहरों में किन-किन दिनों बैंक बंद रहेंगे. उनके बंद रहने की खास वजहें क्या हैं. इसलिए, किसी भी दिन बैंक जाने से पहले RBI की बैंक छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बहुत अच्छा रहता है. अब बात करते हैं कल की यानी 16 अप्रैल की तो RBI ने पूरे देश में सिर्फ़ एक शहर में बैंक की छुट्टी घोषित की है. आइए जानते हैं कि कल, 16 अप्रैल को बैंक कहां और क्यों बंद रहेंगे.
16 अप्रैल को बैंक की छुट्टी
कल, 16 अप्रैल को पूरे देश में सिर्फ एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे. RBI ने कल के लिए सिर्फ एक राज्य में बैंक की छुट्टी घोषित की है. वह राज्य है असम. इसलिए, अगर आप असम में रहते हैं, तो कल बैंक जाने से बचें. इसके उलट, असम को छोड़कर, देश के बाकी सभी हिस्सों में कल बैंक खुले रहेंगे.
16 अप्रैल को बैंक की छुट्टी क्यों है?
RBI ने कल, 16 अप्रैल को असम में ‘बोहाग बिहू’ के मौके पर बैंक की छुट्टी घोषित की है. बोहाग बिहू असम का सबसे खास और रंग-बिरंगा त्योहार है. यह त्योहार अप्रैल के बीच में आता है. वसंत ऋतु के आने और असमिया नए साल की शुरुआत का प्रतीक है.
सात दिनों तक चलने वाले इस त्योहार को नाच-गाने, पारंपरिक पकवानों और सामूहिक मिलन के साथ मनाया जाता है. इस त्योहार का मकसद खेती-बाड़ी के नए चक्र की शुरुआत का जश्न मनाना, खुशी जाहिर करना और प्रकृति के प्रति आभार जताना है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

