नारनौल, गुलशन कुमार. भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता के नारनौल आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
अर्चना गुप्ता ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस आज जनता को गुमराह कर सत्ता में लौटने के सपने देख रही है, जबकि उसके शासनकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान विरोधी विचार रखने वाले लोगों को जेलों में बंद किया गया और मीडिया की स्वतंत्रता पर भी अंकुश लगाया गया था।
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को यह जानना चाहिए कि आपातकाल के समय लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर किस प्रकार के प्रतिबंध लगाए गए थे। कांग्रेस के इतिहास को जनता के सामने लाना जरूरी है ताकि लोग सच्चाई से अवगत हो सकें।
संगठन में संभावित बदलावों के सवाल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। संगठन में हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय होती है और जो लोग अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर पाएंगे, उनके प्रदर्शन की समीक्षा की जा सकती है।

वहीं, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश में लगभग एक हजार स्कूल बंद किए जाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि सरकार ने किसी स्कूल को बंद नहीं किया है। जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम थी, उन्हें बेहतर सुविधाओं वाले स्कूलों में मर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अधिक अवसर मिल सकें।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

