चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का एक अलग मानवीय चेहरा सामने आया। अपने दौरे के दौरान जब उन्होंने सड़क हादसे में घायल एक बाइक सवार को देखा तो बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और घायल की मदद के लिए मौके पर पहुंच गईं।
सेक्टर-4 इलाके से गुजरते समय सड़क पर हादसे के बाद घायल पड़े बाइक सवार को देखकर डॉ. अर्चना गुप्ता ने तत्काल उसकी स्थिति का जायजा लिया। पेशे से डॉक्टर होने के कारण उन्होंने मौके पर ही घायल की जांच की और उसे प्राथमिक उपचार यानी फर्स्ट एड दिया।
घायल की हालत को देखते हुए उन्होंने समय गंवाए बिना एम्बुलेंस की व्यवस्था भी करवाई। इसके बाद घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान उनका पूरा फोकस घायल को तत्काल मदद उपलब्ध कराने पर रहा।
राजनीतिक जिम्मेदारी संभालने वाली अर्चना गुप्ता का डॉक्टर के रूप में सामने आया यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। पार्टी की ओर से जारी जानकारी में इसे संवेदनशीलता और इंसानियत से जोड़ते हुए कहा गया कि पद और जिम्मेदारी अपनी जगह हैं, लेकिन जरूरत के समय किसी इंसान की मदद करना सबसे पहले है।
इस घटना ने अर्चना गुप्ता की राजनीतिक पहचान से अलग उनके चिकित्सकीय पेशे और मानवीय संवेदनशीलता को भी सामने रखा है। सड़क पर घायल व्यक्ति को देखकर रुकना और उसे प्राथमिक उपचार दिलाने के साथ अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करना इस पूरे घटनाक्रम का अहम पहलू रहा।
- छत्तीसगढ़ में बी.फार्मेसी समेत तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का एक और मौका, इस तारीख तक ले सकेंगे एडमिशन
- आदिवासियों के घर तोड़ने पर राष्ट्रीय आयोग सख्त: CS-DGP और कलेक्टर समेत 5 अफसरों को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- ऐन चुनाव से पहले कांग्रेस को ‘440 वोल्ट’ का झटका! 35 साल पुराने साथी ने ‘हाथ’ छोड़ थामा ‘कमल’
- अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, कमिश्नर-डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में चला सर्च ऑपरेशन
- रेवाड़ी में कैब ड्राइवर से लूट, भाजपा पार्षद के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

