हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के निकट महू में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां सेना के एक मेजर की तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दिखाता है कि कैसे एक महिला ने चप्पलों से मेजर को सरेराह पीटा। इस घटना से इंदौर-महू मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा।
READ MORE: प्राचीन भोजपुर मंदिर में वरमाला विवाद: नवविवाहित जोड़े को सुरक्षाकर्मियों ने रोका, Video वायरल; ASI नियमों पर उठे सवाल
घटना किशनगंज ब्रिज के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तेज गति से आ रही थी और चालक ने लापरवाही बरतते हुए बाइक सवारों और अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ बाइकें सड़क पर दूर तक घिसट गईं। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत महू के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
READ MORE: एक पैर-हाथ की उंगली कटी और शरीर पर… MP में युवक को ‘तालिबानी सजा’ जैसी यातना! पास में मृत हिरण मिलने से उलझी मिस्ट्री
वहीं हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार चालक को घेर लिया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला चप्पल बरसाते हुए चालक पर हमला कर रही है, जबकि अन्य लोग भी उसे पीटते नजर आ रहे हैं। चालक ने खुद को आर्मी मेजर बताया है। कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे के कारण इंदौर-महू रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन कई घंटों तक प्रभावित रहा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


