लुधियाना। भारतीय सेना ने गुणवत्ता मानकों को पूरा न करने का हवाला देते हुए प्रसिद्ध डेयरी ब्रांड वेरका के लगभग 125 मीट्रिक टन सूखे दूध की खेप को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। यह मामला जम्मू में तैनात आर्मी सर्विस कोर की यूनिट से जुड़ा है, जिसके बाद पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (मिल्कफेड) ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
आर्मी सर्विस कोर की जम्मू स्थित इकाई ने लुधियाना जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ को एक आधिकारिक पत्र भेजकर इस फैसले की जानकारी दी। पत्र के अनुसार, वेरका की लुधियाना यूनिट द्वारा सप्लाई किया गया मिल्क पाउडर निर्धारित सैन्य मानकों पर खरा नहीं उतरा।

रक्षा मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट
मिल्क पाउडर की गुणवत्ता में आई इस कमी को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। इस संबंध में एक रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले खाद्य निरीक्षण संगठन के मुख्य निदेशक को भी भेजी गई है, ताकि उच्च स्तर पर इसकी निगरानी की जा सके।
- जालंधर में पेट्रोल-डीजल खत्म, पंप बंद होने से लोगों में अफरातफरी और लंबी कतारें
- मिडिल-ईस्ट तनाव पर मोदी सरकार ने बनाई कमेटी, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता, देर शाम राज्यों के सीएम से बात करेंगे पीएम मोदी
- कश्मीर में ईरान के लिए ₹18 करोड़ चंदा जुटाया गया, लोग बोले – पैसे ईरानी नागरिकों की मदद के लिए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को Terror Funding की आशंका
- चौपाटी में चोरी से हड़कंप : नगदी छोड़ सिलेंडर ले गए चोर, सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश
- रफ्तार का कहरः पहले ऑटो से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, फिर बाइक को भी मारी ठोकर, आधा दर्जन से अधिक लोग…

