लुधियाना। भारतीय सेना ने गुणवत्ता मानकों को पूरा न करने का हवाला देते हुए प्रसिद्ध डेयरी ब्रांड वेरका के लगभग 125 मीट्रिक टन सूखे दूध की खेप को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। यह मामला जम्मू में तैनात आर्मी सर्विस कोर की यूनिट से जुड़ा है, जिसके बाद पंजाब राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ (मिल्कफेड) ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
आर्मी सर्विस कोर की जम्मू स्थित इकाई ने लुधियाना जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ को एक आधिकारिक पत्र भेजकर इस फैसले की जानकारी दी। पत्र के अनुसार, वेरका की लुधियाना यूनिट द्वारा सप्लाई किया गया मिल्क पाउडर निर्धारित सैन्य मानकों पर खरा नहीं उतरा।

रक्षा मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट
मिल्क पाउडर की गुणवत्ता में आई इस कमी को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। इस संबंध में एक रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले खाद्य निरीक्षण संगठन के मुख्य निदेशक को भी भेजी गई है, ताकि उच्च स्तर पर इसकी निगरानी की जा सके।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

