गौरव जैन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। 10 फरवरी को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला गठन के छह साल पूरा हो रहा है. इस अवसर पर जिला प्रशासन पेण्ड्रा में अरपा महोत्सव का आयोजन कर रहा है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित अन्य मंत्री और विधायक शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : अरपा महोत्सव 2026 में CM साय होंगे शामिल… 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे…  दूरदर्शन पर आज से ‘साहित्य पर्व’ का प्रसारण… आप करेगी सीएम हाउस घेराव… दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का विशेष प्रशिक्षण शिविर… पढ़ें और भी खबरें

अरपा महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा. इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यकम छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति, शाम 6 बजे आरुग बैण्ड (अनुज शर्मा स्टार नाइट) अपनी प्रस्तुति देगा. कार्यक्रम में स्टॉल, बच्चों का मेला, झूला एवं फूड जोन आकर्षण के केन्द्र होंगे.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के बाद गौरेला में नेवसा एकलव्य आवासीय विद्यालय में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, साथ ही गौरेला सेनेटोरियम में लगभग 36 करोड़ की लागत से बनने वाले नए जिला अस्पताल परिसर का भूमिपूजन करेंगे, इसके बाद सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक जनप्रतिनिधियों,पत्रकारों से रू-ब-रू होंगे.

यातायात व्यवस्था

‘अरपा महोत्सव’ के दौरान आम जनता एवं वाहनों के सुगम यातायात के लिहाज से यातायात पुलिस ने 10 और 11 फरवरी के लिए निर्देश जारी किया है.

  1. गौरेला की ओर से कार्यक्रम स्थल आने वाले वाहन हेतु:
    गौरेला > नया बस स्टैंड पेंड्रा > आजाद चौक > दुर्गा चौक पेंड्रा > दुर्गा सरोवर तिराहा (अमरपुर रोड) > इंदिरा उद्यान तिराहा > फिजिकल कॉलेज मैदान पार्किंग.
  2. मरवाही की ओर से कार्यक्रम स्थल आने वाले वाहन हेतु:
    मरवाही > दनौली तिराहा > बँधी फारेस्ट बैरियर > दुर्गा मंदिर बँधी > डाइट कॉलेज मार्ग > फिजिकल कॉलेज मैदान पार्किंग.
  3. पेंड्रा शहर के वाहन सुविधानुसार:
    • विकल्प 1: दुर्गा चौक > दुर्गा सरोवर > इंदिरा उद्यान > फिजिकल कॉलेज मैदान पार्किंग.
    • विकल्प 2: डाइट कॉलेज मार्ग > फिजिकल कॉलेज मैदान पार्किंग मार्ग का चुनाव कर सकते हैं.
  4. VIP पार्किंग:
    • VIP पार्किंग हेतु, मल्टीपर्पस स्कूल मैदान के सामने सुल्तानिया जी के स्वामित्व वाली ‘प़तगवा ‘मार्ग पर स्थित भूमि को चिन्हित किया गया है. निर्धारित ‘पासधारी वाहन’ इस स्थान पर पार्क की जाएँगी.
  5. VVIP पार्किंग:
    • VVIP पार्किंग हेतु डाइट कॉलेज से मल्टीपर्पस मैदान की ओर जाने वाले मार्ग पर दाहिनी ओर गर्ल्स-हॉस्टल मैदान को चिन्हित किया गया है.
  6. प्रतिबंधित मार्ग (VVIP मार्ग):
    • स्वीमिंग पूल मार्ग (शुभ-लाभ फर्नीचर के सामने) पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.