MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज शनिवार 28 मार्च को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
VIT यूनिवर्सिटी के खिलाफ NHRC ने की FIR
सीहोर जिले की आष्टा तहसील के कोठरी में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) की ओर से संचालित विश्वविद्यालय को ‘VIT Bhopal University’ नाम से संचालित किया जा रहा है। जबकि विश्वविद्यालय रूप से भोपाल जिले में स्थित नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
भोजशाला पहुंचे HC जज
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचे। इतिहास में पहली बार किसी न्यायाधीश ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर के हर हिस्से का बारीकी से मुआयना किया। बता दें कि 2 अप्रैल को इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला मामले की सुनवाई होनी है। पढ़ें पूरी खबर
मंत्री ने बुझाई खेत की आग
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक खेत में आग लग गई। महिला ने पुकार लगाई जिसे सुनते ही वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने बिना देरी किए तत्परता दिखाई और आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान उन्होंने लकड़ी के सहारे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आग बुझाई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
कानूनी खौफ में प्रेमी बना दूल्हा
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक प्रेमी को बेवफाई करना भारी पड़ गया। प्रेमिका जब थाने पहुंची तो आखिरकार पुलिस के डर से उसे दूल्हा बनना ही पड़ा और फिर मंदिर दोनों ने शादी रचाई। ये पूरा मामला खमरिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
कार में 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आग लगने से कार में बैठा 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह सब उसके पिता के सामने हुआ, लेकिन वह बेबस होकर देखने के अलावा कुछ नहीं कर सका। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
जया किशोरी पहुंची महाकाल की शरण
द्वादाश ज्योतिर्लिंगो में एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज देश की सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर विधि – विधान से पूजन कर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दी। दर्शन के उपरांत कथावाचक जया किशोरी का श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया। पढ़ें पूरी खबर
मेल नर्स ने किया सुसाइड
राजधानी भोपाल के करोंद इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। 26 वर्षीय दुर्गेश अहिरवार नामक युवक, जो मेल नर्स के रूप में काम कर रहा था, ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर अपनी जान दे दी। विदिशा जिले का रहने वाला दुर्गेश अहिरवार भोपाल में पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर
850% मुनाफे के लालच में फंसा युवक
ग्वालियर से एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां थाटीपुर निवासी युवक हर्ष को ठगों ने 850 प्रतिशत तक के मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए। ठगों ने युवक को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और निवेश करने के लिए एक फर्जी एप डाउनलोड करवा दिया। हर्ष ने इस एप के जरिए कई किस्तों में कुल 36 लाख 66 हजार रुपये निवेश कर दिए। पढ़ें पूरी खबर
बाइक सवार बदमाशों का खूनी खेल
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के मदन महल इलाके में बाइक सवार 8 से 10 बदमाशों का खूनी खेल से इलाका दहल गया। बदमाशों ने नाबालिग को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। समाचार के लिखे जाने तक सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। पढ़ें पूरी खबर
नदी में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। केन नदी में नहाने उतरीं दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बालिकाओं की पहचान माया कुशवाहा और रोशनी कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों ग्राम टटम निवासी कुशवाहा परिवार की बेटियां हैं। पढ़ें पूरी खबर

