कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर से एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां थाटीपुर निवासी युवक हर्ष को ठगों ने 850 प्रतिशत तक के मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए। ठगों ने युवक को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा और निवेश करने के लिए एक फर्जी एप डाउनलोड करवा दिया। हर्ष ने इस एप के जरिए कई किस्तों में कुल 36 लाख 66 हजार रुपये निवेश कर दिए।
READ MORE: पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम: 10 माह की बच्ची के मुंह-नाक में रुई ठूंसकर खुद लगा ली फांसी, मायका पक्ष ने लगाए प्रताड़ना और मारपीट के आरोप
शुरुआती दिनों में ठगों ने फर्जी पे-वॉलेट में भारी मुनाफा दिखाकर युवक का विश्वास जीता। लेकिन जब हर्ष ने अपनी निवेश राशि और फर्जी मुनाफा निकालने की कोशिश की तो बार-बार एरर आने लगा। कई प्रयासों के बावजूद न तो मूल राशि निकली और न ही दिखाया गया मुनाफा। तभी युवक को ठगी का अहसास हुआ और उसने तुरंत थाटीपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की FIR दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।
READ MORE: भोपाल में मेल नर्स ने किया सुसाइड: एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर दी जान, पुलिस को प्रेम प्रसंग या प्रताड़ना की आशंका
पुलिस के अनुसार, यह साइबर ठगों का एक सोचा-समझा तरीका है जिसमें हाई रिटर्न का लालच देकर लोगों को फर्जी निवेश ऐप्स पर पैसा डलवाया जाता है। ग्वालियर समेत पूरे देश में ऐसे मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। अभी तक ठगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस सभी तकनीकी पहलुओं से जांच कर रही है।
ऐसे में कभी भी अनजान व्हाट्सएप ग्रुप या मैसेज के जरिए दिए गए निवेश के ऑफर पर भरोसा न करें। कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले अच्छी तरह जांच लें और हमेशा SEBI रजिस्टर्ड प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

