पंजाब में पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों का आंदोलन एक अलग दिशा में चला गया है। आंदोलनकारी बेहद नाराज है और इस नाराजगी का कारण कर्मचारियों को पुलिस ने कल देर रात हिरासत में लिया जाना बताया जा रहा है। जैसे ही यह खबर सामने आई है कि कुछ को हिरासत में लिया गया है लोगों में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आज दिन निकलते ही PRTC, पंजाब रोडवेज और पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने पूरे राज्य में बस स्टैंड पर ताला लगाकर सड़कें जाम कर दीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कई सड़क जाम हो गई है। आंदोलनकारी का कहना है कि इस तरह से हमारे लोगों को देर रात हिरासत में लेना सही नहीं है।

हालत को संभालने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला है। कई जगह पुलिस बल तैनात हैं। आपको बता दें कि पंजाब रोडवेज़, पनबस/PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने आज हड़ताल का ऐलान किया था। राज्य लेवल के कच्चे कर्मचारी दोपहर 12 बजे के बाद बसों को रोकने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने देर रात यूनियन नेताओं को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, सुबह से ही बस सर्विस पर असर पड़ा है। इस वजह से सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
- राजधानी में लव जिहाद का मामला: युवती ने मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती और शादी करने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनरों को 32 महीने का पेंशन एरियर देने का आदेश, राज्य सरकार का परिपत्र निरस्त
- बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा, स्कूल-आंगनबाड़ी दो दिन बंद रखने के आदेश
- सेंट्रल जेल में कैदी की मौत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, डीजीपी और गृह सचिव को किया तलब, हाईकोर्ट के 1 लाख रुपये मुआवजे को बताया अपर्याप्त
- 53 करोड़ की बोलियों ने मचाई सनसनी! इंदौर के चातुर्मास में कलश स्थापना के लिए लगी रिकॉर्ड बोली, करोड़ों की घोषणाओं ने खड़े किए कई सवाल

