दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का दिल्ली में पता बदल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक को केंद्र सरकार की ओर से राजधानी में नया सरकारी बंगला आवंटित किया गया है, जहां वे शिफ्ट हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया था। उस बंगले को लेकर BJP लगातार ‘शीशमहल’ कहकर राजनीतिक हमला करती रही थी। आवास खाली करने के बाद केजरीवाल कुछ समय तक पार्टी के एक सांसद के घर पर रह रहे थे। अब नए बंगले में शिफ्ट होने के साथ ही उनका स्थायी ठिकाना बदल गया है।
उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि यह घर उन्हें अदालत के आदेश पर आवंटित किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते कोर्ट के आदेश पर मुझे घर आवंटित किया था। अपने परिवार के साथ मैं अब उस घर में शिफ्ट हो गया हूं।” मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया था, जिसके बाद वे अस्थायी तौर पर पार्टी के एक सांसद के घर रह रहे थे। अब नए आवास में शिफ्ट होने के साथ उनकी रहने की व्यवस्था स्थिर हो गई है।
कहां मिला यह बंगला और कितना बड़ा?
अरविंद केजरीवाल को यह बंगला लोधी स्टेट के 95 नंबर पते पर स्थित है और इसे वीवीआईपी श्रेणी के टाइप-7 आवास के रूप में जाना जाता है। करीब 5000 स्क्वॉयर फीट में फैला आवास, 4 बेडरूम, 2 बड़े लॉन, 3 सर्वेंट क्वॉर्टर, गैराज और ऑफिस स्पेस उच्च सुरक्षा और सुविधाओं से लैस दिल्ली में टाइप-7 बंगले आमतौर पर बेहद वरिष्ठ और विशिष्ट पदों पर रहे लोगों को आवंटित किए जाते हैं।
क्यों मिला यह बंगला
अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली में जो टाइप-7 सरकारी बंगला आवंटित हुआ है, वह उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख होने के आधार पर मिला है। नियमों के मुताबिक, दिल्ली में राष्ट्रीय दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को सरकारी आवास दिया जाता है। केजरीवाल इसी श्रेणी में आते हैं, इसलिए उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया।दरअसल, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें अपना आधिकारिक आवास (फ्लैग स्टाफ रोड स्थित) खाली करना पड़ा था, क्योंकि दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला नहीं मिलता। इसके बाद वे कुछ समय तक अशोक मित्तल (राज्यसभा सांसद) के घर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
अरविंद केजरीवाल को सरकारी आवास आवंटन को लेकर चली लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद नया बंगला मिला है। AAP की ओर से इसे लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया गया था, जिसके बाद मामला आगे बढ़ा। जानकारी के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी और प्रक्रिया में तेजी के बाद केंद्र सरकार की एजेंसियों ने केजरीवाल को आवास आवंटित किया। यह आवंटन पिछले साल अक्टूबर में ही कर दिया गया था, लेकिन अब वे अपने परिवार के साथ इसमें शिफ्ट हो गए हैं।
AAP की ओर से उनके राष्ट्रीय संयोजक के लिए टाइप-8 बंगले की मांग की गई थी, लेकिन उन्हें अंततः टाइप-7 सरकारी बंगला आवंटित किया गया। यह बंगला उन्हें राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख होने के आधार पर दिया गया है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पूर्व आवास खाली करने के कारण उन्हें कुछ समय तक अस्थायी व्यवस्था में रहना पड़ा था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

