जालंधर। दिवाली के पास आते ही फायर ब्रिगेड पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसके अंतर्गत जालंधर में फायर ब्रिगेड की तरफ से मॉक ड्रिल की गई। हर हालताल से निपटे के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों को इस कार्य के सजग किया गया है। इस मॉक ड्रिल को भगवान वाल्मीकि चौक से गुड़ मंडी चौक तक की गई। ड्रिल का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ऋषि दमकल विभाग के एडीएफओ मनिंदर सिंह की अगुवाई में किया गया।
उन्होंने बताया कि दीपावली पर पटाखों के अत्यधिक उपयोग से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपात स्थिति में कैसे तुरंत कार्रवाई कर आग पर काबू पाया जाए, इसके लिए टीम को अभ्यास कराया गया। त्योहार के दौरान अग्निशमन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेगा। किसी भी आगजनी या हादसे की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर पर दें, ताकि राहत-बचाव कार्य समय पर शुरू किया गया है। तंग गलियों के लिए भी की गई तैयारी आपको बता दे कि आज शहर के अलग-अलग जगहों पर लोगों को सावधान रहने को कहा गया। वहीं फायर ब्रिगेड में खामियों को पूरा किया जा रहा है।

शहर में 5 फायर स्टेशन जालंधर को कवर के लिए मौजूद हैं, जिसमें से एक अंडर कंस्ट्रक्शन में है। 102 कर्मी, 22 व्हीकल हैं, जिसमें से 3 व्हीकल दो दिन पहले फायर ब्रिगेड को दिए गए है। तंग बाजारों की गलियों के लिए छोटी गाड़ियां-बाइक मौजूद हैं। लंबी पाइपों का इतंजाम भी किया गया है।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
