भुवनेश्वर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यभार संभालने के बाद अध्यक्ष भक्त दास ने अब पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए फतवा जारी किया है। भक्त दास ने सीधे तौर पर कहा है कि मीडिया में कांग्रेस नेताओं की निजी राय पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही है और उन्होंने सभी नेताओं से पार्टी के फैसले का पालन करने का आग्रह किया है।
पीसीसी अध्यक्ष भक्त दास ने गुरुवार को एक निर्देश जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि कुछ नेता मीडिया और सोशल मीडिया में अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं। जो कांग्रेस पार्टी के दृष्टिकोण से अलग है। परिणामस्वरूप, इससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए भक्त दास ने इस पत्र में कहा है कि सभी नेताओं को पार्टी के निर्णय का पालन करना चाहिए।

दूसरी ओर, मीडिया और सोशल मीडिया में किसी भी घटना पर अपने विचार व्यक्त करने से पहले कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस किटी अध्यक्ष या मीडिया कमेटी के अध्यक्ष से परामर्श करेंगे। पीसीसी चीफ ने इस पत्र में नेताओं को फटकार लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किसी भी घटना पर पार्टी के रुख को लेकर मीडिया में जाने से पहले अपनी राय प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को सौंपेंगे।
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता
