Asaduddin Owaisi Attack On Congress: एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस पर हमला बोला है। गुजरात के लिंबायत मेंजनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश के बंटवारे के लिए मुसलमान नहीं, कांग्रेस जिम्मेदार है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने का दम सिर्फ AIMIM में है।

जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि वोट एक अमानत है, वोट का इस्तेमाल अपने जमात के लिए करो. वोट का इस्तेमाल करो ताकि गुजरात में हम बता दें कि हम लावारिस नहीं हम इंसान हैं। हमारी आवाज को सुना जाएगा. औवैसी ने कहा कि याद रखो नौजवानों बात उसी की सुनी जाएगी, जिसका लीडर होगा। अगर तुम सोचते हो कि कांग्रेस पार्टी को वोट डालने से हम बीजेपी को रोक सकते हैं तो ऐसा नहीं है। ओवैसी ने उन आरोपों को गलत बताया कि उनके चुनाव लड़ने से BJP को फायदा होता है।

देश के बंटवारे पर अपने संबोधन में ओवैसी ने स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुस्तक ‘इंडिया विन्स फ्रीडम’ का जिक्र करते हुए कई महत्वपूर्ण दावे किए।ओवैसी ने कहा कि मौलाना आजाद ने अपनी किताब में साफ तौर पर लिखा है कि वे गांधी जी और नेहरू जी के पास गए थे और उनसे हाथ जोड़कर गुहार लगाई थी कि भारत का विभाजन न होने दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत का आम मुसलमान कभी भी देश का बंटवारा नहीं चाहता था। ओवैसी ने सवाल उठाया, “क्या कांग्रेस पार्टी उन लोगों में शामिल नहीं है जो विभाजन के लिए जिम्मेदार थे?

11 नहीं 270 सीटों पर चुनाव जीतना है

असदुद्दीन ओवैसी ने खुद पर लगने वाले ‘बीजेपी की बी-टीम’ के आरोपों का करारा जवाब देते हुए विपक्षी दलों और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। ओवैसी ने चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए सवाल किया कि पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जहां उनकी पार्टी मात्र 11 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहां कांग्रेस, टीएमसी और लेफ्ट जैसी बड़ी पार्टियां बाकी की 270 से अधिक सीटों पर बीजेपी को क्यों नहीं हरा पातीं? उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी पर उंगली उठाने के बजाय विपक्षी दलों को अपनी जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। ओवैसी ने समाज को अपना खुद का राजनीतिक नेतृत्व बनाने से रोकने की कोशिशों की भी कड़े शब्दों में निंदा की।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m