अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम। रोहतास जिले के सदर अस्पताल परिसर स्थित सीएस कार्यालय में गुरुवार को जिला आशा कार्यकर्ता महासंघ के तत्वावधान में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर सीएस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। सभी आशा कार्यकर्ता अपने मानदेय भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थी।

जमकर हुई नारेबाजी

सदर अस्पताल सासाराम स्थित सीएस कार्यालय के सामने भारी संख्या में पहुंची आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे सहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जमकर कोसा।

मानदेय भुगतान सहित कई मांगे

प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय देने की घोषणा करने, केंद्र व राज्य द्वारा घोषित राशि के साथ बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने, भुगतान के एवज में पदाधिकारियों द्वारा कमीशन खोरी को बंद करने एवं न्यूनतम मजदूरी एक्ट को पुनः बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मौके पर रितु देवी, इंदु देवी, देवंती कुंवर, निर्मला देवी, सुशीला देवी, रीना देवी, प्रभावती देवी, कांति देवी, सविता देवी, प्रेमा देवी, उषा कुमारी, प्रमिला देवी, गिरिजा देवी, गीता देवी, तेतरी देवी, जीरमनी देवी, साधना देवी, अंजू देवी, सरोज देवी, रेखा देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।