निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद है। जहां बदमाशों ने भाई-बहन के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपी, युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। भाई ने जब इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने कपड़े भी फाड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मंदिर में भाई को पूजा का सामान देने गई थी युवती
यह पूरा मामला लखनादौन थाना क्षेत्र का है। जहां मड़ई इलाके में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई की भी जमकर पिटाई की है। 24 मार्च को हुई इस वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवती अपने भाई को मंदिर में पूजा का सामान देने के लिए पहुंची थी।
ये भी पढ़ें: MP के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा: 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल; वीडियो आया सामने
इस दौरान लखन मानेश्वर और आनंद मानेश्वर नाम के दो युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसे और उसके भाई को आरोपियों ने जमकर पीटा। मारपीट की घटना के बाद फरियादी ने थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कुल चार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तर से दूर है, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

