राकेश कथूरिया, कैथल. अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के जन्मदिवस के अवसर पर कैथल में ‘संकल्प की पौध’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश सचिव वेद प्रकाश गर्ग द्वारा स्थानीय जवाहर पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, युवा साथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि नगर परिषद चैयरपर्सन प्रतिनिधि सुमित गर्ग नॉच रहे जबकि अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सिंगला ने की। इस अवसर पर मुख्यातिथि सुमित गर्ग नॉच ने कहा कि अशोक बुवानीवाला ने वर्षों से समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके जन्मदिवस को सेवा एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना एक सराहनीय पहल है।
कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद सिंगला ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। प्रदेश सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक वेदप्रकाश गर्ग ने कहा कि ‘संकल्प की पौध’ अभियान के माध्यम से समाज सेवा, संगठन सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। अंत में सभी ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की।

साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सिंगला, कैथल विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंगला, महिला जिला महासचिव राखी गोयल, महिला जिला उपाध्यक्ष साधना गर्ग, सुशील बिंदलिश, नीरज बिंदलिश, राजेश गुप्ता, पंकज गोयल, लाजपत राय सिंगला,राहुल गर्ग जी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
- गरीबों के राशन पर माफियाओं का सिंडिकेट! फर्जी नंबर प्लेट वाले ट्रक से खुल से सकते हैं कई बड़े राज
- शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी की अपील खारिज, हाईकोर्ट ने पॉक्सो कोर्ट का फैसला रखा बरकरार
- नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम के बयान पर घमासान, BJD बोली ‘यह संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ’
- गोरखपुर की सराफा मंडी में DRI का छापा, सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन की जांच
- टीटीई अब पहनेंगे बॉडी कैमरेः यात्रियों से विवाद और बहस की हर गतिविधि होगी रिकॉर्ड, रेलवे ने दिए 56 कैमरे

