NEET Paper Leak विवाद और देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इसे लोकतंत्र और युवाओं की जीत बताया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे छात्रों के संघर्ष का परिणाम बताया।

अशोक गहलोत बोले- लोकतंत्र की ताकत के आगे सरकार झुकी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ लाखों विद्यार्थियों और राहुल गांधी के संघर्ष की जीत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जवाबदेही से बचती रही, लेकिन आखिरकार जनता के दबाव के आगे झुकना पड़ा। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने भी शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग दोहराई थी। उनके अनुसार यह लोकतंत्र की ताकत है कि सरकार को देश की मांग स्वीकार करनी पड़ी।
उन्होंने यह भी कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान हुई घटनाएं इतिहास में दर्ज रहेंगी। उनके मुताबिक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन चलाने और विपक्षी नेताओं के साथ हुए व्यवहार पर भी सवाल उठेंगे।
सचिन पायलट ने कहा- छात्रों की आवाज सुनी गई
कांग्रेस महासचिव और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा इस बात का संकेत है कि छात्रों और युवाओं की आवाज आखिरकार सुनी गई। उन्होंने कहा कि जवाबदेही पहले ही तय हो जानी चाहिए थी। जिन छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा और जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया, उनके दर्द की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने इसे युवाशक्ति की जीत बताया।
हनुमान बेनीवाल बोले- मेहनतकश युवाओं की बड़ी जीत
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से ही शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार युवाओं के हितों की बात करती है तो उसे समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए थी। बेनीवाल ने दावा किया कि देशभर के युवाओं की एकजुटता ने सरकार को फैसला लेने के लिए मजबूर किया।
पढ़ें ये खबरें
- अब पहाड़ों पर सजेगी फिल्मी महफिल! CM धामी से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार, फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड बना रहा नई पहचान
- ग्वालियर शीतला मंदिर हादसे पर सीएम मोहन का कड़ा रुख: सीएसपी पर गिरी गाज-तीन थाना प्रभारियों समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच के आदेश
- त्योहारी सीजन में खाने की आफत! पलामू समेत 6 जिलों में राशन सप्लाई ठप, डोर स्टेप डिलीवरी में बड़ी लापरवाही
- सिजेरियन के बाद अफसर बेटी की सांसें थमीं, डेढ़ घंटे तक डॉ. का इंतजार करते रहे लाचार परिजन
- कार के दरवाजों में बना था ‘गुप्त तहखाना’, जब आयकर टीम ने खोला तो… मिले ₹2.65 करोड़, देखकर अधिकारी भी हैरान
