DCC अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया की करेंगे निगरानी, संगठन सृजन अभियान के तहत मिली अहम जिम्मेदारी

कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़: कांग्रेस संगठन ने हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के चयन के लिए AICC पर्यवेक्षकों (Observers) की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

इसी क्रम में डॉ. अशोक तंवर को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन के लिए AICC ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वह उत्तर प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) के अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी करेंगे।

कांग्रेस की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी इसे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है। डॉ. अशोक तंवर को मिली इस नई जिम्मेदारी को कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उनके संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता पर जताए गए भरोसे के रूप में भी देखा जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m