दीपक कौरव, नरसिंहपुर (गाडरवारा)। गाडरवारा में आयोजित अभिनव नाटक कार्यशाला में शामिल होने पहुंचे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने युवा कलाकारों के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के हालिया विवादास्पद बयान पर बिना उनका नाम लिए अपनी प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में हंगामा: कांवड़िए, श्रद्धालु और सुरक्षा गार्डो में मारपीट, गर्भगह के सामने जमकर चले लात-घूंसे

टीका और टिप्पणी पर बोले आशुतोष

कंगना के बयान पर विचार रखते हुए आशुतोष राणा ने कहा कि हमारे पास टीका भी है और टिप्पणी भी। टीका बहुत अद्भुत चीज होती है, जैसे गीता जी और रामायण पर टीकाएं लिखी गई हैं। वहीं टिप्पणी भी अद्भुत है, लोग रामायण, महाभारत और गीता जी पर टिप्पणी करते हैं। अब यह पूरी तरह से हमारे ऊपर निर्भर करता है कि टीका और टिप्पणी जैसे अद्भुत व कल्याणकारी भाव को हम किस तरीके से प्रस्तुत करते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m