राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में जी जान से जुटे नेताओं को बड़ा इनाम मिलने जा रहा हैं। बताया जा रहा है कि आशुतोष तिवारी को दतिया बीजेपी का जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। यानी जिनके साथ भीतरघात हुआ, उन्हें ही जिले की कमान सौंपी जा सकती हैं।
दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी बड़ा फैसला ले सकती हैं। भाजपा आशुतोष तिवारी को ही दतिया का जिला अध्यक्ष बना सकती हैं। आशुतोष के नाम की चर्चा जोरों पर हैं। वहीं भीतरघातियों पर कार्रवाई भी होगी। इसके लिए गठित कमेटी की डिटेल रिपोर्ट आना बाकी है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के बाद कई लोगों का पत्ता हमेशा के लिए साफ हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन: दतिया कार्यकारिणी की भंग, आदेश जारी
दतिया जिला कार्यकारिणी भंग
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पार्टी को भीतरघात के सबूत दिए थे। मंथन के बाद दतिया जिला कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।
पार्षदों पर भी गिर सकती है गाज
सूत्रों के हवाले से खबर ये भी है कि दतिया के 18 पार्षदों के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। दिल्ली को समीक्षा की विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी महेंद्र और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच मंथन होगा। बीजेपी के पास कई सबूत भी पहुंचाए गए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


