वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। डीजल चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ने के मामले में एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है. पूरे वाकये का वीडियो वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें : CG Vidhansabha Monsoon Session : मानसून सत्र का दूसरा दिन होगा हंगामेदार, कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के साथ गूंजेंगे ये मुद्दे

जानकारी के अनुसार, कोनी थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक और ट्रेलर जैसे भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को दबिश देकर पकड़ा था.

गिरफ्तार करने के बाद थाने से इन पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों बैसाखू, राजेश, राजू को छोड़ दिया. इसका वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने संज्ञान लेते हुए एएसआई उमेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m