India vs Sri Lanka, 2nd Semi-Final: जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स क्रिकेट का सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान सेहान अराचिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में मौका दिया गया है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा हैं। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को ब्रॉन्ज मेडल के लिए बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेलना होगा। पाकिस्तान पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वॉशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
श्रीलंका: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), लसिथ क्रूसपुल्ले, सेहान अराचिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, थारिंदु रत्नायके, वानुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो।
भारत शानदार फॉर्म में
भारत टी-20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहा है। टीम ने अपने पिछले पांचों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, श्रीलंका के पिछले पांच मुकाबलों में चार में उसे हार मिली है, जबकि एक मैच में जीत हासिल हुई है।
टी-20 क्रिकेट में भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 23 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 9 मुकाबलों में सफलता मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा। भारत के खिलाफ श्रीलंका को पिछले पांचों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 जीत जनवरी 2023 में दर्ज की थी।
Presenting #TeamIndia’s Playing XI for the semi-final 🙌 Updates ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT #AsianGames https://t.co/0K01PNArjx
— BCCI (@BCCI) October 1, 2026
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

