पाकिस्तान के सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस फील्ड मार्शल असिम मुनीर ने अचानक पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का दौरा किया. असिम मुनीर द्वारा देश के सबसे बड़े रक्षा उद्योग परिसर में हथियार उत्पादन, आधुनिकीकरण और रक्षा निर्यात की समीक्षा किया गया. साथ ही दो नए इंडस्ट्रियल प्लांट भी देखे, जिनमें साल के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है. यह दौरा पाकिस्तान की पूरी डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है.

पाकिस्तान ने अगस्त महीने की शुरुआत में सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए था जिसे इस्लामिक NATO कहा जा रहा है.

पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने पाकिस्तान के POF का दौरा किया और हथियारों और गोला-बारूद के उत्पादन, नए हथियारों के विकास, आधुनिकीकरण और रक्षा उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्हें चल रहे आधुनिकीकरण और रक्षा निर्यात बढ़ाने की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई.

POF पाकिस्तान की सबसे बड़ी डिफेंस फैसिलिटीज में गिनी जाती है. उन्होंने स्थानीय स्तर पर डिजाइन किए गए हथियारों और गोला-बारूद के परीक्षण भी देखे.

सऊदी अरब और तुर्की के साथ मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने के बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर की नजर हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने पर है, जिसे लेकर वह शनिवार को अचानक POF का दौरा किये.

पाकिस्तान की मिलिट्री मीडिया विंग ISPR ने बताया कि इस दौरे में सेल्फ टेक्नोलॉजी पर जोर दिया गया जिससे कि पाकिस्तान अब विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम करके अपने देश में ही हथियार बनाने की क्षमता बढ़ाना चाहता है. 

असीम मुनीर ने यह दौरा ऐसे समय में किया है जब पाकिस्तान ने इसी महीने की शुरुआत में मक्का समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें सऊदी अरब और तुर्की भी शामिल हैं. इस समझौते में शामिल किसी एक देश पर हमले को सभी देशों पर हमला समझा जाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m