शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के तलैया थाने में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों की त्वरित सूझबूझ और तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। साथी जवानों ने बिना वक्त गंवाए ASI को सीपीआर (CPR) दिया, जिससे उनकी सांसें वापस लौट आईं।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात ड्यूटी के दौरान ASI को अचानक अस्वस्थ महसूस हुआ और उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाने में मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्राथमिक उपचार के तौर पर सीपीआर देना शुरू किया।
सीपीआर देने के बाद ASI की हालत में थोड़ा सुधार हुआ, जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर मिले सीपीआर और इलाज के कारण पुलिसकर्मी की हालत में अब काफी सुधार है और वे खतरे से बाहर हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


