चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि श्री फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेला शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने सांसदों को पत्र लिखा था कि वीर बाल दिवस का नाम बदला जाए। आम आदमी पार्टी के सांसदों ने न केवल इस मामले को संसद में उठाया बल्कि केंद्र सरकार से मुलाकात करके वीर बाल दिवस का नाम बदलने की मांग भी की।
उन्होंने कहा कि जब वीर बाल दिवस शुरू होना था तो उस समय पत्र पर हस्ताक्षर सुखबीर बादल और हरसिमरत बादल ने किए थे। उन्होंने कहा कि बादलों ने हमेशा पंथ की पीठ में छुरा घोंपा है। जब काले कृषि कानून आए थे तब भी अकाली दल ने उनका समर्थन किया था। जब लोगों का दबाव पड़ा तो काले कानून वापस हो गए, तब भी अकाली दल ने खुल कर समर्थन नहीं उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त के जत्थेदार को शिअद से पूछना चाहिए कि अकाली दल ने आरंभ में वीर बाल दिवस का समर्थन क्यों किया था।
उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान धामी के उस बयान पर टिप्पणी की जिस पर उसने कहा था कि क्या सरकार स्वयं को श्री अकाल तख्त साहिब से ऊपर समझती है। पन्नू ने कहा कि सरकार ने कभी भी स्वयं को अकाल तख्त साहिब से ऊपर नहीं समझा है। धामी तो अकाली दल के प्रवक्ता के रूप में बोलते हैं।

शिरोमणि कमेटी में जो अनियमितताएं होती हैं उन्हें लेकर धामी चुप क्यों रहते हैं? उन्होंने जत्थेदार से कहा कि वह शिरोमणि कमेटी के प्रधान से कहें कि वह सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी का समर्थन करें क्योंकि एसआईटी गायब हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों की जांच कर रही है।
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां
- दिवाली पर सिर्फ 12 दिन खुलता है यह देवी मंदिर, सालभर जलता रहता है अखंड दीपक, अगले साल भी ताजे मिलते हैं फूल
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?

