प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपने तीन माह के मासूम बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात कहना एक नवविवाहिता को भारी पड़ गया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले करने की कोशिश की। इस घटना में महिला करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला संबलपुर का है।
दरअसल रेणुका की शादी आज से एक साल पहले संबलपुर निवासी बलराम के साथ हुई थी। इस बीच दोनों के बीच आर्थिक परेशानी को लेकर विवाद होता रहा। बीते दिन भी किसी लोन की बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद रेणुका ने अपने मासूम बच्चे के लिए उसके पिता से स्वेटर लेने की बात कही। बस इतनी सी बात में तैश में आकर पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की।

इस घटना में महिला 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

