हेमंत शर्मा, इंदौर। Assam & West Bengal Elections: असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर राजनीति गरमा गई है। सियासी आग अब मध्य प्रदेश तक पहुंच चुकी है, जिसे लेकर बयानों का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता सज्जन वर्मा ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। साथ ही EVM, चुनाव आयोग समेत कई मुद्दों पर जमकर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें: छेड़खानी से आहत 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम: डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी और मौत के बीच की जंग
असम और पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सज्जन वर्मा ने कहा, देश में लोकतंत्र की हत्या का षड्यंत्र चल रहा है। 19 लाख EVM मशीन गायब है, फिर चुनाव आयोग मौन हैं। 42 हजार टेंपर्ड ईवीएम मशीन पश्चिम बंगाल भेजी जा चुकी है। परिणाम कैसे आएंगे समझा जा सकता है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा में मीडिया की रिपोर्ट थी। कांग्रेस की सरकार बन रही है, लेकिन परिणाम उलटे आए।
यह भी पढ़ें: जिस थाली में खाया उसी में छेद किया ! बिजली चोरी करते पकड़ाया लाइनमैन, 63 हजार का लगा जुर्माना
उन्होंने आगे कहा कि मशीन के माध्यम से बीजेपी का षड्यंत्र चल रहा है। असम और पश्चिम बंगाल चुनाव जीत को लेकर कहा ईमानदारी से चुनाव हुआ तो कांग्रेस और ममता दीदी जीतेंगी। मशीनों की जादूगरी हुई तो बीजेपी जीतेगी। राघव चड्ढा विद्वान व्यक्ति हैं। कांग्रेस के क्यों ऐसा कदम उठाया समझ नहीं आया। लेकिन राघव चड्ढा बीजेपी में गए तो उनसे बड़ा कोई निकृष्ट व्यक्ति कोई नहीं होगा।

