Assam CM Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम में हिमंता बिस्वा सरमा का आज राजतिलक होगा। लगातार दूसरी बार हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे राज्य में यह उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं। जबकि एनडीए गठबंधन सरकार का राज्य में लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में सुबह 11.30 बजे से होगा। ज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11:40 बजे शपथ दिलाएंगे। हिमंता के साथ चार विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। साथ ही बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम भी शपथग्रहण में शामिल होंगे। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबिन भी शामिल होंगे।
हिमंता के साथ आज चार मंत्री भी शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री सरमा ने सोमवार रात जिन चार नेताओं के नामों का ऐलान किया, उनमें रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरन बोरो शामिल हैं। रामेश्वर तेली असम के बड़े जनजाति नेताओं में गिने जाते हैं। वे केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण और पेट्रोलियम मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वहीं अजंता नियोग मुख्यमंत्री सरमा की पुरानी राजनीतिक सहयोगियों में शामिल हैं। वह लगातार छठी बार गोलाघाट सीट से विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई सरकार में मंत्री भी रहीं. बाद में वह भाजपा में शामिल हो गईं थी।
लिस्ट में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो का नाम भी शामिल है। वे तीसरी बार माजबाट सीट से विधायक बने हैं। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें सरमा सरकार में मंत्री बनाया गया था। माना जाता है कि भाजपा और बीपीएफ के गठबंधन को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही है। जबकि अतुल बोरा असम गण परिषद के अध्यक्ष हैं और छात्र राजनीति से उभरकर बड़े नेता बने। असम आंदोलन के दौर से उनकी राजनीति मजबूत हुई. वे भाजपा के नेतृत्व वाली पिछली दोनों सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
बीजेपी नेता रणजीत दास होंगे असम विधानसभा के नए अध्यक्ष
बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणजीत दास असम विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। हिमंता सरमा ने खुद एक एक्स पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।
समारोह में ये लोग शामिल होंगे
इससे पहले दिन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सरमा ने कहा था कि पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कई शीर्ष उद्योगपति, विदेशी राजदूत, ‘सत्राधिकार’ (वैष्णव मठों के प्रमुख), पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। सरमा ने बताया कि एनडीए से बाहर के नेताओं में मिजोरम के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।
यहां देखें लिस्ट
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
- केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
- सर्बानंद सोनोवाल
- शिवराज सिंह चौहान
- ललन सिंह
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- चिराग पासवान
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा
- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
बता दें कि असम विधानसभा चुनाव में एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटें जीतीं हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

