असम विधानसभा को लेकर एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर असम की बागडोर संभालेंगे। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, असम राज्य की 126 सीटों में से एनडीए को 88-100 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

राज्य विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 4 मई को आएंगे। लेकिन उससे पहले आए एग्जिट पोल के सर्वे में असम के सियासी मिजाज का कुछ हद तक अनुमान लगाया गया है। बीजेपी की कोशिश सत्ता की हैट्रिक लगाना है तो कांग्रेस अपने 10 साल के वनवास को खत्म करने के फिराक में है। बदरुद्दीन अजमल मुस्लिम वोटों के सहारे चुनावी लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने के लिए पूरा दम लगाया है।
बता दें, असम में परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव हुए हैं, राज्य की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। हिमंत बिस्वा सरमा के सामने कांग्रेस ने गौरव गोगोई को मैदान में उतारा था। ऐसे में सभी की निगाहे हैं कि हिमंत के सिंहासन को क्या गौरव गोगोई हिला पाएंगे, क्योंकि कांग्रेस ने अपना हर एक दांव चला है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

