Resignations Continues in TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में हाहाकार मचा हुआ है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को झटके पर झटके देते हुए TMC नेताओं का पार्टी से पलायन जारी है। बंगाल में टीएमसी में मचे भगदौड़ की आंधी अब असम पहुंच गया है। असम टीएमसी में भी इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत खुद टीएमसी असम अध्यक्ष अभिजीत मजूमदार ने की है। असम में तृणमूल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत मजूमदार (Assam TMC President Abhijit Majumdar) ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

टीएमसी असम अध्यक्ष अभिजीत मजूमदार ने पार्टी ने इस्तीफा देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिजीत मजूमदार ने टीएमसी सिर्फ मुस्लिमों के लिए काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी चीफ ममता बनर्जी को भेज दिया है।

अभिजीत मजूमदार ने अपना इस्तीफा ई-मेल के जरिये भेजा है। अपने भेजे इस्तीफे में मजूमदार ने आरोप लगाया है कि असम में टीएमसी की छवि केवल मुस्लिमों की पार्टी बनकर रह गई है। पश्चिम बंगाल में भी टीएमसी केवल मुस्लिम समुदाय के लिए काम करती है। उन्होंने कहा है कि ऐसी परिस्थितियों में उनके लिए टीएमसी के साथ काम करते रहना संभव नहीं है। अब वह पार्टी के साथ काम जारी नहीं रख सकते।

125 से ज्यादा पार्षद टीएमसी से इस्तीफा दे चुके, 180 से ज्यादा नेताओं पर केस दर्ज

बता दें कि त्ता परिवर्तन के बाद से टीएमसी को झटके पे झटका लगने का दौर जारी है। एक दतरफ TMC के नेताओं, पार्षदों और दमखम रखने वालों पर पुलिस और एजेंसी का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी बीच भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के कारण कई लोगों की गिरफ़्तारी होने के बाद से पार्टी के अंदर एक भगदड़ मची हुई है। पश्चिम बंगाल की बारासात सीट से सांसद काकोली घोष भी अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत का झंडा लगातार बुलंद किए हुए हैं। जबकि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से बंगाल में अब तक 125 से ज्यादा पार्षद टीएमसी से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं के खिलाफ 180 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m