Assam Train Accident: देश के पूर्वी राज्य असम में ट्रेन हादसा हुआ है। असम के जोगीघोपा स्थित नरनारायण सेतु पर काम कर रहे चार मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दो कर्मियों की मौत हो गई। बकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जांच इंडियन रेलवे ने शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चारों मजदूर रेलवे ट्रैक पर निर्माण और रखरखाव कार्य से जुड़े काम के सिलसिले में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक ही समय में विपरीत दिशाओं से अलग-बगल के ट्रैक पर दो ट्रेन आ गए। इसी बीच एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से चारों मजदूर हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा अचानक हुआ, मजदूरों को संभलने या खुद को बचाने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।र घायलों को ट्रैक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m