कुमार इंदर, जबलपुर। कटनी सीएसपी रही ख्याति मिश्रा के आवास में मारपीट के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। यह याचिका तत्कालीन एसपी, एएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य के खिलाफ है। जिसमें इन तमाम लोगों के खिलाफ FIR की मांग की गई है। मामला 31 मई को पूर्व सीएसपी ख्याति मिश्रा के आवास पर विवाद से जुड़ा है। प्रशासनिक अधिकारियों के रिश्तेदारों के साथ मारपीट का आरोप है।

क्या है पूरा मामला

कटनी सीएसपी रहीं ख्याति मिश्रा और उनके तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच पारिवारिक विवाद है। 31 मई, 2025 को सीएसपी के पति अपना सामान शिफ्ट करवाने सीएसपी आवास पहुंचे थे। ख्याति मिश्रा पर पुलिस वालों से हमला करवाने का आरोप है। तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने पुलिस और कटनी के तत्कालीन एसपी पर उनकी पत्नी के प्रभाव का इस्तेमाल कर परिजनों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी ने अपनी पत्नी के ट्रांसफर की गुहार लगाई थी। तहसीलदार पति ने तत्कालीन एसपी से खुद की जान को खतरा बताया था। ख्याति मिश्रा ने भी अपने स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों व डीजीपी से शिकायत की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्कालीन एसपी हटाए गए थे।

पूर्व सीएसपी ख्याति मिश्रा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m