Election Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। पहले डाक मत पत्र गिने जाएंगे। इसके बाद 9 बजे से ईवीएम खुलेंगी। पहला रूझान सुबह 9 बजे से आने शुरू होंगे। बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिनमें से 293 पर ही वोटों की गिनती होगी। एक सीट फालता विधानसभा सीट पर 21 मई को मतदान होगा।जबकि तमिलनाडु की 234 सीटों और केरल की 140 सीटों पर वोटों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स में असम में फिर हिमंता सरकार बनने का अनुमान है। तमिलनाडु में DMK की वापसी के आसार हैं, तो केरलम में कांग्रेस की अगुआई वाले UDF को बढ़त है। पुडुचेरी में NDA गठबंधन की वापसी दिखाई दे रही है।
Vidhan Sabha Election Result 2026 Live: किस राज्य में बहुमत के लिए कितनी सीटें
- बंगाल- 293, बहुमत का आंकड़ा- 148
- असम- 126, बहुमत का आंकड़ा- 64
- तमिलनाडु-234, बहुमत का आंकड़ा- 118
- केरल- 140, बहुमत का आंकड़ा- 71
- पुडुचेरी-30, बहुमत का आंकड़ा- 16
भवानीपुर में काउंटिंग से पहले हंगामा
बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा सीट भवानीपुर में काउंटिंग से पहले हंगामा हो गया। बीजेपी और टीएमस के एजेंटों में बहस हो गई है। मतगणना केंद्रों में घुसने को लेकर बहस हुई है. पुलिस से भी कहासुनी की खबर है।

सतर्क रहें, निगरानी रखें- ममता बनर्ज
सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा- सतर्क रहें. निगरानी रखें , रात भर जागते रहें. शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा- मुझे विभिन्न जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जानबूझकर लोड शेडिंग की जा रही है। हुगली के सेरामपुर, नदिया के कृष्णानगर, बर्दवान के आउसग्राम से लेकर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक, ऐसे मामले सामने आए हैं जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली काटी जा रही है, सीसीटीवी बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास वाहनों की आवाजाही हो रही है।
मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं: जिस तरह मैं खुद पूरी रात जागकर नजर रख रहा हूं, आप भी रात भर जागकर स्ट्रॉन्ग रूम में रखे जनता के वोटों की रक्षा करें। अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा होती है, तो तुरंत उसे घेरें, शिकायत दर्ज कराएं और सीसीटीवी फुटेज की मांग करें. यह सब कुछ बीजेपी के इशारे पर किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे (Bengal Election Result 2026 LIVE)
पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं, जिनमें से 293 पर ही वोटों की गिनती होगी। यहां दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ था। यहां ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश में जुटी हुई हैं। वहीं बीजेपी इस बार सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है। इस बार के चुनाव में करीब 92 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा फोकस भवानीपुर सीट पर है क्योंकि यहां से ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ रही हैं, उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं।
असम विधानसभा चुनाव नतीजे (Assam Election Result 2026 LIVE)
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। यहां बीजेपी हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटी है। वहीं कांग्रेस गौरव गोगोई के नेतृत्व में चुनाव लड़ी थी। असम के 74 साल के इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा 85.91% वोटिंग हुई। 35 जिलों में से 26 में 80% से ज्यादा मतदान हुआ। साउथ सलमारा मनकचर जिले में सबसे ज्यादा 95.56% और वेस्ट कार्बी आंगलॉन्ग में सबसे कम 75.25% वोटिंग हुई। असम में 76 साल में 15 मुख्यमंत्री बन चुके हैं। करीब 51 साल कांग्रेस के 10 मुख्यमंत्रियों ने सत्ता संभाली। 1978 में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। जनता पार्टी के गोलाप बोरबोरा पहले गैर-कांग्रेसी सीएम बने, लेकिन 2 साल बाद कांग्रेस फिर सत्ता में लौटी।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजे (Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE)
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। यहां वोटिंग का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए जनता ने 85 फीसदी से ज्यादा वोटिंग की है। इस बार अब तक का सबसे ज्यादा 85.10% मतदान हुआ। इससे पहले सबसे ज्यादा मतदान 2011 में 78.29% हुआ था। मुख्यमंत्री स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके गठबंधन सत्ता में तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है। वहीं AIADMK सत्ता में आने की लड़ाई लड़ रही है। जहां बीजेपी का गठबंधन AIADMK के साथ है। वहीं कांग्रेस डीएमके के साथ है। जबकि इस बार एक्टर विजय की पार्टी टीवीके के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। भाजपा तमिलनाडु में 1980 से चुनाव लड़ रही है, लेकिन अब तक 2001 और 2021 में उसे 4-4 सीटें ही मिल सकी हैं।
केरल विधानसभा चुनाव नतीजे (Kerala Election Result 2026 LIVE)
केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे। इस बार यहां 78.27 फीसदी वोटिंग हुई है। जहां पिनाराई विजयन लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में जुटा है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को ही वोट डाले गए थे। केंद्र शासित प्रदेश में 89.97 फीसदी मतदान हुआ है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

