तनवीर खान, मैहर। अमरपाटन शासकीय महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार सिन्हा पर एक महिला से चलती बस में अश्लील हरकतें करने का आरोप है। पीड़िता के मुताबिक, डॉ. आलोक कुमार ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है। मामला सोमवार का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार महिला 11 बजे सतना से बस में बैठकर अमरपाटन आ रही थी। भटनवारा के पास उसकी बगल की सीट खाली हुई, तभी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार वहां बैठा गया और कथित रूप से अश्लील हरकतें करने लगा।
पीड़िता ने चुपके से असिस्टेंट प्रोफेसर की हरकत अपने कैमरे में कैद कर ली और सीधे थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जो अब इस मामले का अहम सबूत बन गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में डॉ. आलोक कुमार सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

