अनिल शर्मा, अम्बाला/चंडीगढ़. हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर भवन में द्वितीय चरण के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा टेंडर लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द टेंडर अलॉट किया जाएगा जिसके उपरांत निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण हेतु 64.47 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे।
इससे पूर्व अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में पहले चरण का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी के बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए प्रारंभ की गई बैंक स्क्वेयर परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां लगभग 32 बैंकों को एक ही छत के नीचे शिफ्ट करने की योजना है।
मंत्री अनिल विज ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में पिछली तरफ बनने वाली बिल्डिंग चार मंजिला होगी जिसमें कई शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कार्यक्रम व कांफ्रेंस आदि आयोजित करने के लिए 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। इसके अतिरिक्त रूफ टॉप पर फूट कोर्ट बनाएं जाएंगे जहां लोग खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे।
गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण के कार्य के तहत लगभग 111 करोड़ रुपए की लागत से आगे बन रहे तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पूरे बैंक स्क्वेयर में कुल 100 शोरूम का निर्माण होगा।
द्वितीय चरण में बैंक स्क्वेयर में यह कार्य होंगे- द्वितीय चरण में बनने वाले बैंक स्क्वेयर भवन के प्रथम तल पर 12 शोरूम होंगे, इसी तरह द्वितीय तल पर 17 शोरूम तथा तीसरे तल पर कुल 20 शोरूम होंगे।- तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता वाला एक आडिटोरियम बनेगा तथा रूफ टॉप पर फूड कोर्ट बनेंगे।- इसके अलावा यहां लिफ्ट, सीढ़िया, एक्सकेलेटर, एचवीएसी, फायर फाइटिंग सिस्टम, महिला व पुरूष शौचालय व अन्य सुविधाएं होगी।
पहले चरण में बैंक स्क्वेयर में यह कार्य हुए- बैंक स्क्वेयर में प्रथम चरण के तहत बन रही तीन मंजिला बिल्डिंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर 325 से अधिक वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग सुविधा है।
बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर एचवीएसी प्लांट रूम, पम्प हाउस, लिफ्ट, इलेक्ट्रिकल पैनल रूम, लिफ्ट, सीढ़िया व अन्य सुविधाएं है।- तीन मंजिला भवन के प्रथम तल पर 21 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट व सीढ़ियां है।- दूसरी मंजिल पर 18 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा है।

तीसरी मंजिल पर 13 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा है।- इसके अलावा कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीनरी, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल व अन्य सुविधाएं है।
- परीक्षा के बाद 48 घंटे के अंदर खाली करना होगा हॉस्टल: छात्रावास अधीक्षक के आदेश से छात्रों की बढ़ी चिंता
- कल सुबह 11 बजे विजय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता
- क्या बार-बार बिगड़ रहे हैं काम, शादी में देरी और घर में हो रही है कलह, तो कहीं आप पितृ दोष से पीड़ित तो नहीं!
- रायपुर में होगा IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला : 10 मई को RCB-MI के बीच खेला जाएगा मैच, मुंबई के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस में बहाया पसीना
- Mother’s Day 2026 : 40 के बाद महिलाओं के लिए वरदान हैं ये भीगे हुए फूड्स, वजन और हार्मोन दोनों रहेंगे संतुलित …

