अमृतसर। गर्मी को देखते हुए अटारी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय एक बार फिर से बदला है. यह समय में बदलाव हर साल गर्मी बढ़ने के साथ होता है. पंजाब के तीन बॉर्डरों अटारी, हुसैनीवाला और सद्दकी सीमा पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव कर दिया गया है. अब यह सेरेमनी शाम साढ़े पांच बजे शुरू होकर छह बजे तक चलेगा. इससे पहले यह कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होकर साढ़े पांच बजे खत्म होता था. प्रशासन ने यह नया समय आज से लागू कर दिया है.
अधिकारियों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण यह निर्णय लिया गया है. दिन लंबे होने और सूर्यास्त देर से होने के चलते दर्शकों को पूरा कार्यक्रम देखने में सुविधा हो, इसके लिए समय में परिवर्तन किया गया है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी इस सेरेमनी में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है. आपको बता दें कि इसके पहले तक यह सेरेमनी के दौरान दोनों ही सीमा के दरवाजे खुले रहते थे और लोग सेरेमनी का आनंद लेते थे.

जवानों के बीच उत्साह देखने लायक रहता था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर होने के बाद से यह सेरेमनी के दौरान दोनों ही देश की सीमाओं के दरवाजे बंद रहते हैं और इसके साथी सेरेमनी पूरी की जाती है . आपको बता दे की हर रोज रिट्रीट सेरेमनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पर आते हैं. पर्यटकों के लिए यह एक बेहद हम समय होता है जब वह देश के जवानों के साथ इस सेरेमनी के साक्षी बनते हैं.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

