सोनू वर्मा, नूंह। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर करीब 22 लाख 9 हजार रुपये लूटने वाले शातिर आरोपी राहुल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक, राहुल खान (पुत्र रोशन), गांव सालहाका, थाना सदर तावड़ू, जिला नूंह का निवासी है और राजस्थान के थाना बुहाना में दर्ज एफआईआर संख्या 289/21 में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से एटीएम को निशाना बनाया था और मशीन को काटकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया था।
वारदात के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। कई जगह दबिश देने के बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा, लेकिन हाल ही में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद थाना बुहाना (राजस्थान) पुलिस को सूचित कर दिया गया है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। एएसआई सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और वारदात में शामिल अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि जिले में फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
- रिहायशी इलाके में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने छापेमारी कर 8.56 लाख के पटाखे किए जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- पानीपत में बाइक को टक्कर के बाद फायरिंग, जान बचाने खेत में भागे चाचा-भतीजा
- डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे अधिकारी पर गिरी गाज! 1 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों में दीपम रायचुरा निलंबित
- UP Board Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइमटेबल जारी! 5 फरवरी से इम्तिहान, चेक करें पूरा शेड्यूल
- नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत

