जालंधर। जालंधर में बार एसोसिएशन में बेहद नाराजगी देखने को मिल रही है। शहर में आज दूसरे दिन भी नो-वर्क डे घोषित किया है। बता दें कि ज़िला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट मंदीप सिंह सचदेवा से रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आने के बाद वकीलों ने यह कदम उठाया है। एसोसिएशन ने सभी वकीलों, न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक विभागों से सहयोग की अपील की है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है और इसमें लापरवाही बरती जा रही है।
इस मामले पर ज़िला बार एसोसिएशन जालंधर की एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता बार अध्यक्ष आदित्य जैन और सचिव रोहित गंभीर ने संयुक्त रूप से की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरत रही है इस किए काम बंद रहेगा।

पूर्व अध्यक्ष से फिरौती मांगी गई थी
यह है मामला आपको बता दें कि वकील मंदीप सिंह सचदेवा से फिरौती मांगी गई थी और आरोपियों ने उनके परिवार को नुकसान पहुचाने की धमकी भी दी थी। वकीलों ने खुद ही जाल बिछाया और आरोपियों को फिरौती की रकम लेने के लिए बुलाया। शाम नाम का एक युवक शेखों बाज़ार में पैसे लेने आया तो पुलिस के सीआईए स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। हालाकि, कुछ देर बाद पुलिस ने उसे निर्दोष बताते हुए छोड़ दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर तो दर्ज कर ली, लेकिन ज़रूरी धाराओं को लागू नहीं किया।
- चुनाव से 3 दिन पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, अनंत सिंह बोले- पैसा बचाने के लिए हुए भर्ती!
- प्रशांत भूषण की ‘रिजीम चेंज’ वाली बात को उनके साथ योगेंद्र यादव ने ही नकारा, कहा- जनता नहीं चाहती, सड़क पर चलने वाले की राय हम से अलग
- 16 लाख खर्च कर बेटे को इंग्लैंड भेजा, 3 महीने बाद मिली मौत की खबर
- झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली: गर्भवती महिला को खाट पर लादकर 4 किमी तक ले गए ग्रामीण
- ट्रम्प हार सकते हैं मिडटर्म चुनाव : 10 में से 9 सर्वे ने बताया पीछे, महंगाई-ईरान जंग से लोकप्रियता घटी
