लुधियाना : लुधियाना के वार्ड नंबर 26 से कांग्रेस काउंसलर के पति गौरव भट्टी के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भट्टी ने इस संबंध में मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों का पता नहीं लगा सकी है।
गौरव भट्टी के अनुसार, शनिवार रात वे अपने दो दोस्तों, गुरप्रीत और रॉबिन कपूर, के साथ गुरुद्वारा दुख-निवारण साहिब से माथा टेककर कार से लौट रहे थे। शेरपुर टेडी रोड के पास एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनका रास्ता रोका। गाड़ी से 2-3 लोग बाहर निकले और जबरदस्ती उन्हें अपनी गाड़ी में बैठने के लिए कहा। भट्टी और उनके दोस्तों ने विरोध किया और उनकी पहचान पूछी, तो उन्होंने खुद को एक्साइज डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया।

भट्टी ने बताया कि जब उनके साथियों को कुछ गड़बड़ लगा, तो उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया और मोती नगर थाने को सूचित कर दिया। पहचान पत्र मांगने पर संदिग्ध लोग वहां से भाग गए। भट्टी ने कहा कि उनका इरादा क्या था, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन उन्होंने इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
- BJYM की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: MP के आशीष झाला को मिली अहम जिम्मेदारी, इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- ‘साहब! मेरी जान को खतरा है…’ पुलिस को दी तहरीर बेअसर, बेखौफ बदमाशों ने रेलवे स्टेशन पर ही युवक को गोलियों से भूना
- नवरात्रि पर जुलुम में राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के 14 रचनाकारों ने बांधा समां, हास्य-व्यंग्य और गीतों पर रात 2 बजे तक झूमते रहे श्रोता
- खंडवा में दहन से पहले ही धराशायी हुए रावण! बारिश और तेज हवाओं से पुतले भीगे, कुछ जगह जमीन पर गिरे
- खुशियों के बीच मौत का तांडवः मूर्ति विसर्जन करने गए 5 किशोर डूबे, 3 की टूटी सांसें, जानिए 2 की कैसे बची जान…
