पंजाब में लगातार क्राइम बढ़ते ही जा रहा है। अगर जालंधर की बात करें तो यहां पर आए दिन लूट और दिनदहाड़े गोली चलने की खबरें आम हो गई है। ऐसी ही एक खबर प्रकाश में आई है, जिसमें मॉडल टाउन में जिम के बाहर गोली चलने की सूचना मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया।
मॉडल टाउन इलाके में स्थित ‘द ऑफ ग्रिड जिम’ के बाहर एक RTI एक्टिविस्ट पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवकों कि तरफ से फायरिंग करने की कोशिश की गई थी, लेकिन गोली नहीं चली। इस घटना के बाद से एक्टिविस्ट काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से ही कुछ धमकीभरे फोन आ रहे थे जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस में दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि तीन बार बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाई लेकिन वह किसी तरह बच गए। चौथी गोली पिस्टल में ही फस गई जिसके कारण उन्हें भगाने का मौका मिला और वह अपनी जान बचाने के लिए दोबारा जिम के अंदर भागने लगे लेकिन उनके पीछे एक अपराधी सीढ़ी चढ़ते हुए नजर आया है। अचानक इसके बाद वह मोड़कर वापस चले गया । इस पूरे मामले की पुलिस गंभीरता के साथ तहकीकात कर रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज में चेक की है।
- पंजाब बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 26 करोड़ की हेरोइन बरामद; 5 किलो से ज्यादा की खेप मिली
- कोलकाता भगदड़ में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की मौत, CM शुभेंदु ने पीड़ित परिवार को भेजा 50 लाख का चेक
- EOW की बड़ी कार्रवाई : शराब, कोल लेवी, मेडिकल घोटाले में 16 ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त
- ‘महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं!’ कांग्रेस के ट्वीट पर बीजेपी का जोरदार पलटवार, जानिए क्या है पूरा विवाद
- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की भूमिका पर मंथन, तीसरे सम्मेलन की तैयारियां तेज

