प्रभाकर सिंह, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के केलवारा हनुमान मंदिर के पास रहने वाली दो नाबालिग बहनों के साथ पड़ोसी ने छेड़छाड़ की कोशिश की। आरोपी ने घर में घुसकर दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने पहले भी उनकी मां के साथ मारपीट की थी। पीड़ित बच्चियां रोते-बिलखते थाने पहुंचीं, लेकिन उन्हें वहां से भगा दिया गया। तूल पकड़ने के बाद अब पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

READ MORE: खंडवा में दिनदहाड़े डकैती की वारदात से सनसनी: 7-8 हथियारबंद बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर की 1.60 लाख रुपये की लूट, लाइसेंसी बंदूक लेकर हुए फरार, इलाके में दहशत    

कोतवाली थाना क्षेत्र के केलवारा में यह घटना तब हुई जब एक नाबालिग बच्ची घर की छत पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी। तभी पड़ोसी श्याम तिवारी गलत नियत से घर में घुस आया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। घर में सो रही छोटी बहन आवाज सुनकर उठी और बहन को बचाने की कोशिश की, तो बदमाश ने उसके साथ भी गलत हरकत करने की कोशिश की और दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए।

नाबालिग बच्ची ने बताया कि वो छत पर पढ़ रही थी, अचानक वो आ गया और उसे छूने लगा। जब उसने जोर से चिल्लाया तो छोटी बहन आई तो उसने उसके साथ भी वही हरकत की और हमारे कपड़े फाड़ दिए। पहले भी उसने मम्मी के साथ मारपीट की थी। हम डर गए थे… बहुत डर लग रहा था, वो भाग गया… हम मम्मी के साथ मोहल्ले वालों को लेकर थाने गए, लेकिन वहां से भगा दिया गया। 

READ MORE: पहले बच्चों की हत्या-फिर की खुदकुशी: मां ने 4 मासूम बच्चियों को कुएं में फेंका, खुद फांसी लगाकर दी जान; 5 मौतों से फैली सनसनी

हल्ला-गुल्ला सुनकर आरोपी श्याम तिवारी मौके से फरार हो गया। पीड़ित युवती अपनी मां और मोहल्ले वालों के साथ रोते-बिलखते कोतवाली थाने पहुंची, लेकिन वहां से उन्हें बिना सुनवाई के भगा दिया गया। बाद में मामले की जानकारी CSP को मिली। सीएसपी नेहा पच्चीसिया  ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में आ गया है। पीड़ितों का पक्ष सुनने के बाद जांच की जा रही है और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m