प्रदीप मालवीय, उज्जैन। जिले के झारड़ा क्षेत्र के एक गांव में सरपंच पति की पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
6 अप्रैल महाकाल आरती: बाबा महाकालेश्वर का भांग-चंदन और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
गौशाला की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाया
जानकारी के अनुसार 02 अप्रैल को तहसीलदार, पटवारी एवं पुलिस प्रशासन ने झारड़ा स्थित गौशाला की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाया था। घटना के दो दिन बाद पुनः गौशाला परिसर में साफ-सफाई की जा रही थी। इसके लिए सरपंच प्रतिनिधि नागूलाल मालवीय जे.सी.बी. मशीन के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान हिंसक घटना हो गई। आरोप है कि गांव के ही भागीरथ सोलंकी (अध्यापक), उनके पुत्र प्रमोद, पुत्री संगीता, पत्नी शांताबाई, गंगाराम सोलंकी की पत्नी और पुत्र सहित अन्य लोगों ने एकजुट होकर नागूलाल मालवीय पर हमला कर दिया।
गांव में आक्रोश का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने लाठियों से बेरहमी से पिटाई की। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायल नागूलाल को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

