4 August History : 4 अगस्त भारतीय इतिहास के लिए कई महत्वपूर्ण घटनाओं और महान हस्तियों की याद दिलाने वाला दिन है. इसी दिन महान गायक और अभिनेता किशोर कुमार का जन्म हुआ. वहीं भारत ने अपना पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ शुरू कर विज्ञान के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की. इसके अलावा देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिन्होंने इतिहास के पन्नों में अपनी खास जगह बनाई. आइए जानते हैं 4 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में.

4 August History : आज की तारीख की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

1522 – मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का जन्म हुआ.
1730 – मराठा साम्राज्य के प्रसिद्ध योद्धा सदाशिवराव भाऊ का जन्म हुआ.
1862 – अमेरिकी सरकार ने पहली बार आयकर (इनकम टैक्स) वसूलने का आदेश जारी किया.
1870 – ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना की गई.
1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इंग्लैंड ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1929 – हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और अभिनेता किशोर कुमार का जन्म हुआ.
1930 – बेल्जियम में बाल मजदूरी को नियंत्रित करने के लिए कानून बनाया गया.
1947 – जापान में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना हुई.
1956 – भारत ने अपना पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर ‘अप्सरा’ शुरू किया.
1961 – अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति और पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म हुआ.
1981 – भारत के प्रसिद्ध वनस्पतिशास्त्री एवं शिक्षाविद परशुराम मिश्रा का निधन हुआ.
1983 – थॉमस संकारा अपर वोल्टा (वर्तमान बुर्किना फासो) के राष्ट्रपति बने.
1997 – मोहम्मद खातमी ने ईरान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली.
1999 – चीन ने अमेरिकी सैन्य विमानों को हांगकांग में नियमित रूप से उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया.
2001 – रूस और उत्तर कोरिया के बीच सामरिक समझौता हुआ.
2002 – इंग्लैंड के मैनचेस्टर में आयोजित 17वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ.
2004 – नासा ने अपने Altix Supercomputer का नाम भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के सम्मान में रखा.
2006 – ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री और लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन हुआ.
2007 – अमेरिका ने मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर का प्रक्षेपण किया.
2008 – भारत सरकार ने शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया.
2013 – अलकायदा से जुड़े खतरे के मद्देनज़र अमेरिका ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में स्थित 22 दूतावास अस्थायी रूप से बंद किए.
2014 – हमास और इजरायल 72 घंटे के युद्धविराम पर सहमत हुए.
2020 – भारतीय रंगमंच के प्रख्यात निर्देशक और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काज़ी का निधन हुआ.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H