शशांक द्विवेदी, खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ऑटो खंभे से झूल रही मेन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में कई बच्चों को करंट लग गया। वहीं परिजनों ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

सांदीपनि स्कूल से गांव जा रहे थे छात्र

मामला राजनगर थाना क्षेत्र के पाय गांव का है। यहां सांदीपनि स्कूल के छात्र गांव से ऑटो में बैठकर घर जा रहे थे। रास्ते से ऑटो बच्चों को लेकर गुजर रहा था। लेकिन इसी दौरान खंभे से एक तार नीचे लटकने लगा जो ऑटो में टच हो गया और करंट फैल गया। 

सूचना के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

हादसे में चार बच्चों के हाथों में करंट के निशान आ गए। वहीं एक बच्चे की जीभ पर चोट आ गई। बता दें कि ऑटो में करीब दर्जनभर से अधिक बच्चे बैठे हुए थे। गौरतलब है कि पाय गांव में बिजली का तार टूटने की सूचना पहले ही विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m